फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ से पहले भूमि की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल, कितनी हिट-कितनी फ्लॉप

Mon, 03 Feb 2025 03:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के साथ नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से भूमि पेडनेकर को काफी उम्मीदें हैं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली फिल्मों का हाल बहुत अच्छा नहीं रहा है। 

विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला

भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत में ऐसे किरदार और फिल्में की हैं, जो सोशल इश्यू से जुड़ी रहीं। कुछ समय पहले वह  अपनी इमेज चेंज करने के लिए ग्लैमर वाले रोल करने लगी। इसके बावजूद भी उनकी गर्ल नेक्स्ट डोर वाली इमेज बरकरार रही। जल्द ही भूमि की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज होगी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा, ये तो वक्त बताएगा। इससे पहले जानिए, भूमि पेडनेकर की पिछले फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
भूमि की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

थैंक यू फॉर कमिंग 
2023 में भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ रिलीज हुई। इसी फिल्म से भूमि ने अपनी सोशल मैसेज वाली फिल्मों की इमेज को तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 6 करोड़ रुपये का बिजनेस ही कर सकी। फिल्म में भूमि के साथ कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी नजर आईं लेकिन फिल्म की कहानी और किरदार दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए।

विज्ञापन

3 of 5
भूमि और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'भीड़' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

भीड़ 
‘भीड़’ फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म कोविड महामारी के दौरान की तकलीफों की कहानी कहती है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में दिखे। लेकिन इस फिल्म को भी दर्शकों ने नकार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई। 

4 of 5
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : यूट्यूब
रक्षाबंधन-बधाई दो 
अक्षय कुमार के साथ पहले भी कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं भूमि ने उनके साथ फिल्म ‘रक्षाबंधन (2022)’ की है। फिल्म में वैसे तो भूमि का रोल बहुत बड़ा नहीं था लेकिन वह हीरोइन के तौर पर नजर आईं। 70 करोड़ रुपये के बजट में बनीं, इस फिल्म ने बॉक्स पर लगभग 44.39 करोड़ ही भारतीय सिनेमाघरों में कमाए। इस तरह अक्षय कुमार के होने के बाजवूद यह फिल्म भी थिएटर में नहीं चल पाई और भूमि पेडनेकर के करियर में एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई। साल 2022 में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बधाई हो’ भी रिलीज हुई, इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'पति पत्नी और वो' - फोटो : एक्स@bhumipednekar
पति पत्नी और वो- बाला 
साल 2019 जरूर भूमि पेडनेकर के लिए अच्छा साबित हुआ था। इस साल उनकी दो फिल्में ‘पति पत्नी और वो’ और ‘बाला’ रिलीज हुई। ‘पति पत्नी और वो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 86.89 करोड़ रुपये कमाए और हिट साबित हुई, इसमें भूमि पेडनेकर के अलावा अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन नजर आए। वहीं फिल्म ‘बाला’ भी बॉक्स ऑफिस हिट थी, इसमें भूमि के साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें