फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar Imran Khan: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इमरान खान की कमबैक फिल्म? जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

Wed, 12 Mar 2025 07:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhumi Pednekar Imran Khan:  आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनक साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान फिर से कर रहे हैं फिल्मों में वापसी? - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar, imrankhan
बॉलीवुड में आमिर के भांजे और अभिनेता इमरान खान की फिल्मों में वापसी की खबरें काफी समय से आ रही हैं। कथित तौर पर इमरान की आगामी फिल्म का निर्देशक दानिश असलम करेंगे। जानिए कब शुरू होगी भूमि पेडनेकर और इमरान खान की फिल्म की शूटिंग, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी?
 
विज्ञापन

2 of 5
इस फिल्म में इमरान के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी? - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar, imrankhan
कथित तौर पर इस फिल्म का निर्देशक दानिश असलम करेंगे। वह इमरान के साथ एक फिल्म बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभाएंगी। हिदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी और इसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। नेटफ्लिक्स इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा खुद करेगा। इस फिल्म में इमरान और भूमि लीड रोल में होंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इमरान की फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है? - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar, imrankhan
दानिश असलम ने पहले भी इस प्रोजेक्ट के बारे में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा, "कुछ खबरें सही हैं, कुछ गलत। यह प्रोजेक्ट अभी चल रहा है। जब सब कुछ पक्का हो जाएगा, तो हम खुशी से इसे सबको बताएंगे। अभी सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं इमरान के साथ किसी प्रोजेक्ट पर कर रहा हूं।"

4 of 5
इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा? - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar, imrankhan
वहीं, भूमि पेडनेकर की पिछली फिल्म "मेरे हसबैंड की बीवी" में देखा गया था, जो 21 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। इसमें भूमि के अलावा अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्जुन का किरदार अपनी पूर्व पत्नी (भूमि) और मंगेतर (रकुल) के बीच फंस जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान की इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी? - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar, imrankhan
वहीं इमरान खान ने 2008 में अपनी पहली फिल्म "जाने तू या जाने ना" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने "डेल्ही बेली", "आई हेट लव स्टोरीज", "एक मैं और एक तू" जैसी फिल्में कीं। उनकी आखिरी फिल्म 2015 में "कट्टी बट्टी" थी, जिसके बाद वो फिल्मों से दूर हो गए। अब उनकी वापसी की खबर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

यह भी पढ़ें:
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने बताया अहंकार-आत्मविश्वास के बीच का फर्क, बोले- एक की गूंज सफलता, दूसरे की विनाश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें