बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने कार्तिक आर्यन की पत्नी की भूमिका निभाई है। 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर के कुछ डायलॉग्स काफी बोल्ड हैं। जिसके चलते बीते दिनों इस फिल्म को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर का एक डायलॉग सेक्स पर आधारित है। जिसको लेकर अभिनेत्री ने अब अपने मन की बात कही है।