फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार किरदारों के लिए खुद को खुशनसीब मानती हैं भूमि पेडनेकर, कहा- 'अभी तो बस शुरुआत है'

Fri, 08 May 2020 04:43 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म जगत की उन अभिनेत्रियों में एक हैं जो महिला केन्द्रित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने तमाम ऐसी फिल्में की हैं जिसने समाज पर एक गहरा छाप छोड़ा है। अपने पांच साल के करियर में वह अब तक अपने किरदारों से समाज की दकियानूसी सोच को झंझोड़ने में कामयाब साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि खुद भी इस बात को मानती हैं कि उनकी लगातार कोशिश रहती है कि उनके अभिनय से लोगों में सकारात्मक संदेश जाए और सिनेमा की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए समाज में कुछ परिवर्तन आ सके। अपने किरदारों के चयन को लेकर भूमि कहती हैं, 'मैं पर्दे पर जिस तरह से महिलाओं को पेश करती हूं वह काफी महत्वपूर्ण है। सिनेमा लोगों को प्रभावित करने की शक्ति रखता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि हम जिस तरह से महिलाओं को दिखाते हैं उसके जरिए हम आजादी और बराबरी के संदेश को आगे बढ़ा सकते हैं। मैं इस तरह के किरदारों की तलाश करती हूं और उन्हें पूरे दिल से निभाती हैं। मैं खुश किस्मत हूं कि मुझे इन किरदारों को निभाने का मौका मिला है। जिसने एक खास पहचान बनाई है।'

4 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala, mumbai
'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी भूमि लगातार अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब तक की अपनी कामयाबी को वह सिर्फ एक शुरुआत मानती हैं। भूमि के अऩुसार, 'सिनेमा में मेरा सफर बस शुरू ही हुआ है। मैं लगातार महिलाओं की प्रभावी कहानी दिखाने की कोशिश करती रहूंगी। मुझे लगता है कि जब लोग ऐसी महिलाओं के संघर्ष, दर्द, सपने, जीत को देखते हैं तो उनकी सोच में भी बदलाव आता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर के साथ दुर्गावती की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आने वाले दिनों में 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' और 'दुर्गावती' जैसी फिल्मों में नजर आने वालीं भूमि इन दिनों अपनी मां के साथ हाइड्रापोनिक्स (जल संवर्धन) खेती कर रही हैं। इसके साथ ही वह लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिटनेस के टिप्स देने से लेकर दिहाड़ी मजदूरों की मदद और विभिन्न राहत कोष का हिस्सा बनी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें