भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बातें करने पर भूमि कहती हैं कि उन्हें खुद के साथ रहना अच्छा लगने लगा है। वह लगातार ऐसी चीजों पर फोकस करती है जिससे उन्हें खुशी मिलती हो। भूमि कहती हैं, 'इस दौरान मैंने खुद को अच्छी तरह समझा है और मैं जान चुकी हूं कि मुझे आइसोलेशन पसंद है। मुझे खुद के साथ रहकर सुकून मिलता है। मैंने बहुत से लोगों को इस बात की शिकायत करते देखा है कि वे घर पर बोर हो चुके हैं या वे बाहर नहीं जा सकते।'