फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ कमाकर खुश हुईं भूमि पेडनेकर, अमर उजाला पाठकों को दी नए साल की शुभकामनाएं

Mon, 30 Dec 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala
साल में चार फिल्में और तीन सुपरहिट। चौथी में भी समीक्षकों की खूब वाहवाही मिली। इसी के साथ साल 2019 में अपनी कामयाबी से भूमि हिंदी सिनेमा की टॉप तीन अभिनेत्रियों में शुमार होने में कामयाब रहीं। फिल्म सोनचिड़िया में 1970 के दशक में चंबल में रहने वाली एक महिला के किरदार में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीतने का दम रखने वाली भूमि की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोरे हैं। उनकी दो फिल्में बाला व पति, पत्नी और वो अब भी सिनेमाघरों में चल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala, mumbai
नए साल के लिए अमर उजाला पाठकों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध पानी और चारों तरफ हरियारी की शुभकामनाएं देते हुए भूमि कहती हैं, “ रचनात्मक रूप से 2019 मेरे लिए एक शानदार वर्ष रहा है। मेरी सभी फिल्मों ने मुझे नई चुनौतियों के साथ पेश किया, मुझे खुद को आगे बढ़ने लायक बनाया और सही मायने में मैंने इन अवसरों का आनंद उठाया है। दर्शकों ने मेरे अभिनय को सराहा और अपना प्यार दिया, इसके लिए मैं अनकी आभारी हूं। दर्शकों ने मुझे खुद को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।” 
विज्ञापन

3 of 4
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
समय के साथ खुद को बदलते रहने की जरूरत पर जोर देते हुए भूमि कहती हैं, “एक कलाकार के तौर पर मैंने हमेशा किरदारों के साथ प्रयोग करने का प्रयास किया है और जब इस तरह के प्रयोग कामयाब होते हैं तो इससे मुझे काफी आत्मविश्वास और काफी सबक मिलता है। इससे पता चलता है कि, मैं सही रास्ते पर हूं और यह इस बात को भी स्थापित करता है कि मेरे लिए अपनी पसंद के फिल्म विकल्पों की सीमा को आगे बढ़ाना सही है।”
विज्ञापन

4 of 4
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भूमि को अपनी आने वाली फिल्मों से भी काफी उम्मीदें हैं। भूमि की आगामी फिल्मों में करण जौहर की तख्त, अलंकृता श्रीवास्तव की डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे और अक्षय कुमार की दुर्गावती शमिल हैं।

अमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए बेटे अभिषेक, सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें