भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि का इंस्टाग्राम पोस्ट
आज भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उन्हें चाय और बन मस्का का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने बेहतरीन बताया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भूमि ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'बन मस्का और चाय से मुझे नशा हो जाता है। मानसून, सेट पर, फिल्मांकन, भूमि पेडनेकर, चाय।' हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने शूटिंग की ओर इशारा जरूर किया, लेकिन प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की।