फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यंग अर्थ चैंपियंस’ तलाशने निकलीं भूमि पेडनेकर, चैंपियंस को मिलेगा हीरोइन के साथ वक्त बिताने का मौका

Thu, 07 Jan 2021 05:14 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जलवायु संरक्षण की दिशा में दुनिया भर में नाम कमा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अब एक बड़ी मुहिम छेड़ी है। ये मुहिम है देश के होनहार नागरिकों को छोटी सी उम्र में ही पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करना और उन्हें हरियाली के फायदे बताना। भूमि इस सिलसिले में एक प्रतियोगिता का भी आयोजन कर रही हैं, जिसके विजेता उनके साथ वक्त बिताने का मौका पा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि कहती हैं, ‘लॉकडाउन के दौरान घर की चारदीवारी में समय बिताकर हमें इस बात का एहसास हुआ कि बाहर निकलने और घूमने-फिरने से हम तरोताज़ा महसूस करते हैं और इसी वजह से हमारे भीतर अपनी धरती के लिए हमदर्दी कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। पिछले साल हम सभी ने पर्यावरण पर गहराते संकट को करीब से देखा, जिससे हमें अगली पीढ़ी के लिए आने वाले कल को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली। इस संबंध में युवाओं की आवाज को बुलंद करने और उन्हें सकारात्मक नजरिए के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देने की सख्त जरूरत है, क्योंकि आज उनकी छोटी-से-छोटी कोशिश भी भविष्य में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।’
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि ने भी इसी कोशिश के तहत एक चैनल के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रतियोगिता शुरू की है जिसका नाम है, 'यंग अर्थ चैंपियंस’। बच्चों को कम उम्र में ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने और उन्हें बदलाव लाने वाला नागरिक बनाने के इरादे से इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के 5वीं से 9वीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे।

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस प्रतियोगिता के तहत बच्चों को देश के शहरों और समुदायों को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए बेहद नवोन्मेषी विचारों (इनोवेटिव आइडियाज) के साथ अपनी एंट्री भेजनी होगी। भूमि पेडनेकर एक एक्सपर्ट के साथ मिलकर बच्चों की प्रविष्टियों को जज करेंगी और एक लकी 'यंग अर्थ चैंपियन’ का चयन करेंगी, जिसे चैनल पर दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं टॉप 10 विनर्स को भूमि पेडनेकर के साथ अपने घरों में रहते हुए ऑन लाइन वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर कहती हैं, “सच कहूं तो क्लाइमेट चेंज पूरी तरह हम लोगों पर ही निर्भर है। क्लाइमेट वॉरियर की अपनी इनिशिएटिव के जरिए, मैं इस क्राइसिस के साथ-साथ इसके गंभीर नतीजों को भी लोगों के सामने लाने की कोशिश करती हूं। मुझे खुशी है कि 'यंग अर्थ चैंपियंस' के जरिए बच्चों के बीच क्रिएटिव आइडियाज के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है।”

मकर संक्रांति पर तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारे की सबसे बड़ी परीक्षा, कामयाबी मिली तो बदलेगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें