फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की हीरोइन ने जिम में मचाया बवाल, मैनेजर भी हुआ परेशान

Sat, 15 Jul 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' रिलीज होने को तैयार है। इस‌ फिल्‍म में वो एक गांव की लड़की बनी हैं। जो शौचालय बनवाने के लिए समाज से लड़ती हैं। फिल्म में भूमि अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हाल ही में भूमि को लेकर एक और खबर आई है।
विज्ञापन

2 of 7
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर वर्सोवा के एक जिम में पहुंची थीं। वहां एसी ऑफ करने को लेकर उन्होंने बवाल मचा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिम के वर्कआउट एरिया में 7 एसी लगे हुए थे। सभी एसी 16 पर चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
भूमि पेडनेकर
भूमि को लगा कि एसी का टेंप्रेचर कुछ ज्यादा ही कम है। क्योंकि एक्सरसाइज करने पर उन्हें पसीना नहीं आ रहा था। उन्होंने ये बात अपने जिम मैनेजर को बताई। जिम मैनेजर भी एसी बदं करने के लिए मान गया। 

4 of 7
bhumi - फोटो : file photo
तभी वहां मौजूद एक महिला को एसी बंद करने पर प्रॉब्लम होने लगी। वो महिला भूमि के पास गईं और उनसे कहा कि वो किसी और एरिया में जाकर एक्सरसाइज कर लें। 
विज्ञापन

5 of 7
भूमि पेडनेकर
इसी बात पर दोनों की बहस शुरू हो गई। तभी भूमि चिल्लाकर बोलीं- 'तुम्हें अंदाजा भी नहीं है कि मैं कौन हूं।' काफी गहमागहमी के बाद भूमि पेडनेकर जिम से निकल आईं। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'जिम अलास्का की तरह ठंडा हो गया था।'
विज्ञापन

6 of 7
भूमि पेडनेकर
भूमि ने कहा, 'मैंने इस बारे में मैनेजर से बात की थी। लेकिन कुछ लोग इससे नाराज हो गए थे। मैंने उस महिला को अपनी परेशानी भी बताई थी और उनसे रिक्वेस्ट भी की थी कि वो मुझसे बात करने की जगह मैनेजर से बात करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूमि पेडनेकर
भूमि ने आगे कहा, 'मैंने उनसे बदतमीजी से बात नहीं की थी। मैंने अपने से बड़ी किसी भी लेडी से इस तरह से बात नहीं करती हूं। मेरी टोन नॉर्मल थी।' इतना कहकर भूमि चली गईं। बता दें कि भूमि की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें