फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों गोबर थापने को मजबूर हुईं बॉलीवुड की ये 2 हीरोइनें, हाल ही में दोनों ने दी हैं हिट फिल्में

Mon, 11 Mar 2019 05:41 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhumi Pednekar, taapsee pannu - फोटो : social media
अपनी फाइव स्टार लाइफ छोड़कर बॉलीवुड की दो हसीनाएं जा पहुंची हैं एक गांव में, यहां उन्हें गोबर के उपले थापते हुए देखा गया। गांव की ठेठ महिलाओं के रूप में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू मेरठ और बागपत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग यूपी की अलग-अलग लोकेशन्स पर हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhumi Pednekar, taapsee pannu - फोटो : social media
इस फिल्म से तुषार हीरानंदानी बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं, तुषार ही फिल्म के राइटर भी हैं। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की बुजुर्ग फीमेल शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर पर आधारित है। चंद्रो दुनिया की सबसे बुजुर्ग शूटर हैं। उनके अलावा उनकी ननद 81 साल की प्रकाशी तोमर भी उन्हीं को देखकर शूटिंग करने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 5
bhumi pednekar - फोटो : file photo
प्रकाशी को रिवॉल्वर दादी और चंद्रो को शूटर दादी के नाम से जाना जाता है। इन दोनों से प्रेरित होकर कई और महिलाएं भी इनके राइफल क्लब में शामिल हो गई हैं। फिल्म में भूमि और तापसी इन्हीं दोनों के रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें इस फिल्म में एक्टिंग के लिए भूमि और तापसी ने कड़ी मेहनत की है। हाल ही में दोनों को फिल्म की शूटिंग के दौरान गोबर के उपले थापते हुए स्पॉट किया गया। 

4 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : file photo
फिल्म में पश्चिम उत्तर प्रदेश खासकर बागपत में प्रयोग होने वाले ठेठ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भूमि और तापसी देसी अंदाज में नजर आएंगी। घाघरा-कमीज पहनकर और हाथों में गन लिए दोनों को तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। ईंट-भट्ठे पर बनाया जा रहा फिल्म का सेट 'सांड की आंख' में दादी चंद्रो के जेठ ईंट भट्ठा मालिक अतल सिंह ठेकेदार का भी किरदार है। प्रकाश झा इस भूमिका को निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि हाल ही में भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सोनचिड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कमाई के मामले फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी रही है, लेकिन समीक्षकों ने 'सोनचिड़िया' की काफी तारीफ की है। वहीं इन दिनों तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' भी रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें