देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी की है। शादी के बाद अंबानी परिवार ने पहली रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर देशभर की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। इस बीच पार्टी में पहुंची बच्चन परिवार की स्टार किड आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Abhishek Aishwarya at Ambani wedding
- फोटो : amar ujala
कपूर खानदान के स्टार किड तैमूर अली खान की तरह आराध्या बच्चन भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ ज्यादातर समय देखा जाता है। रविवार को आराध्या पापा अभिषेक बच्चन और मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आकाश अंबानी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची। यहां उन्होंने उस समय सभी पत्रकारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया जब वह पोज देते समय थोड़ा कंफ्यूज हो गईं थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Aishwarya Abhishek
- फोटो : instagram
जी हां,आकाश अंबानी की रिसेप्शन पार्टी में इन तीनों ने मीडिया के सामने कई पोज दिए। इस दौरान जब पत्रकारों की ओर से आराध्या से अपनी तरफ देखने की मांग होने लगी तो वह कंफ्यूज हो गईं और परेशान होने जैसा भाव उनके चेहरे पर दिखने लगा। बेटी को इस तरह देख ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने इसके बाद उन्हें मीडिया के कैमरे के सामने कैसे पोज देते हैं ये सिखाया।
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
आराध्या के वीडियो को viral bhayani ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि आकाश अंबानी की रिसेप्शन पार्टी में आराध्या मेकअप करके पहुंची थीं। उनके मेकअप को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐश्वर्या राय को ट्रोल कर शुरू कर दिया।
इसके बाद कई यूजर्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐश्वर्या इतनी कम उम्र में किसी बच्ची का मेकअप कौन करता है। उससे अपना बचपन जीने दो। एक यूजर ने लिखा- ये सेलेब्रिटीज भी कुछ भी करते रहते हैं। इस तरह के कई कमेंट आराध्या के मेकअप करने के बाद सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं।