भूतनाथ के सेट पर अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बिग बी कैसे बने फिल्म डायरेक्टर
इस बात की जानकारी तो सभी को है कि अमिताभ बच्चन ने कभी कोई फिल्म निर्देशित नहीं की। प्रकाश मेहरा ने जरूर एक बार उन्हें फिल्म निर्देशक के तौर पर लॉन्च करने की योजना बनाई थी लेकिन ये योजना सफल न हो सकी। बतौर फिल्म निर्देशक आज तक किसी फिल्म के सेट पर अगर अमिताभ बच्चन की आवाज में ‘एक्शन’ सुनाई दिया है तो वह है फिल्म ‘भूतनाथ’। इसके निर्देशक विवेक शर्मा बताते हैं, ‘जब मैंने अमिताभ बच्चन से पूछा, दादा सभी हीरो का मन होता है कि वह निर्देशक बनें तो आपने कभी नहीं सोचा? इस पर अमिताभ बच्चन हंसकर बोले, नहीं विवेक बाबू ये हमसे कभी नहीं हो पाएगा। हम एक्टिंग कर लें, वही हमारे लिए बहुत है।’