भोजपुरी सितारों की लोकप्रियता अब पूरे देश में बढ़ती जा रही है। लोग भोजपुरी कलाकारों के साथ ही इनके गानों को भी काफी पसंद करते हैं। ऐसी ही भोजपुरी की स्टार हैं रानी चटर्जी, जो अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने खुद से जलने वालों के लिए एक लंबा सा कैप्शन लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।