फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhooth Bangla: फिर से जमेगी अक्षय के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी, प्रियदर्शन की भूत बांग्ला में लगाएंगी तड़का

Sun, 12 Jan 2025 11:01 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla: तीन साल बाद प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूत बंगला के साथ हॉरर कॉमेडी में वापसी कर रही हैं बॉलीवुड की वो हीरोइन, जो पहले भी अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूत बंगला में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी, भूत बंगला में बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री कंमर्फ हो चुकी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म का निर्देशन करेंगे प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
ड्यून: प्रोफेसी में जबर्दस्त अभिनय के बाद आखिरकार, तब्बू ने खुलासा किया है कि वह आगे क्या करने की योजना बना रही हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी, भूत बंगला में वह अगली बार नजर आएंगी। इसका खुलासा खुद तब्बू ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
भूत बंगला में नजर आएंगी तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
तब्बू ने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए एक क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था भूत बांग्ला। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, " हम यहां बंद हैं।" तब्बू की इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं कि भूल भूलैया 2 के बाद अब वह तब्बू को फिल्म भूल बंगला में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते देख पाएंगे।


यह भी पढ़ें:
Emergency-Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिखाई इमरजेंसी, अनुपम खेर भी हुए शामिल
 

4 of 5
हॉरर-कॉमेडी फिल्म है भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
2000 की फिल्म हेरा फेरी में अक्षय और तप्पू साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि तब्बू भी इस ड्रामा में शामिल होंगी, लेकिन प्रशंसक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, तब्बू की इंस्टाग्राम पोस्ट ने खुलासा कर ही दिया है कि वह भूत बंगला का हिस्सा हैं और इस हॉरर कॉमेडी में वह एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें:
Aamir Khan-Junaid: तुम्हारा बाप आमिर खान है- ऐसा क्यों बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2 अप्रैल 2026 में रिलीज होगी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
2026 में आने वाली फिल्म भूत बांग्ला में अक्षय कुमार और तब्बू के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आ सकते हैं।


यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें