फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भूत बंगला’ बनी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा, ‘धुरंधर 2’ ने भी दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?

Sun, 26 Apr 2026 07:57 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box office Collection: इन दिनों सिनेमाघराें में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के अलावा बाकी फिल्मों का शनिवार को क्या कलेक्शन रहा? 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘धुरंधर 2’ कई दिनों से कब्जा जमाए बैठी है, वहीं ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्में हाल ही में रिलीज हुईं। इसके अलावा भी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की दौड़ में शामिल है। जानिए, इन फिल्मों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहा? 

विज्ञापन

2 of 5
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ को मिला वीकएंड का फायदा 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के नौवें दिन यानी शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने आठवें दिन 5.75 रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 100.90 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का दूसरे दिन ही बुरा हाल 
हाल ही में एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 36 लाख रुपये कमाए, वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को सिर्फ 87 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.03 करोड़ रुपये है।

4 of 5
फिल्म 'डकैत' और 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की कितनी रही कमाई 
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शनिवार को 3.54 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,127.14 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 16वें दिन इस फिल्म ने 37 लाख रुपये ही कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'माइकल' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ की कैसी रही कमाई? 
हाल ही में माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 5 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 10.40 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। वीकएंड का फायदा उठाते यह फिल्म रविवार को अपनी कमाई में इजाफा कर सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें