फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office: 8वें दिन 'भूल चूक माफ' का कलेक्शन रहा दमदार, जानें फिल्म ने कितने का किया कारोबार

Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Chuk Maaf Day 8 Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को आज रिलीज हुए पूरे आठ दिन हो चुके हैं। आज 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे एक हफ्ते से ऊपर हो गया है। जानिए, अब तक राजकुमार राव और वामिका की फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 6
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले हफ्ते का कलेक्शन
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की और वहीं चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन 'भूल चूक माफ' ने 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं गुरुवार को सातवें दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने कुल मिलाकर पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं अब आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 
विज्ञापन

3 of 6
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
8वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'भूल चूक माफ' का आज 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चका है। फिल्म ने आज शुक्रवार को 8वें दिन 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 47.25 करोड़ रपये का कारोबार किया है।
 

4 of 6
भूल चूक माफ रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
एक और हफ्ते में कितनी कमाई कर पाएगी फिल्म 
‘भूल चूक माफ’ थियटर्स में सिर्फ दो हफ्तों के लिए रिलीज हुई है। यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। अब फिल्म के पास कमाई के लिए बस एक हफ्ता और बचा है। क्या बचे इस एक हफ्ते में कोई कमाल दिखा पाएगी राजकुमार राव और वामिका की केमिस्ट्री।

यह भी पढ़ें: HIT 3 Ott Controversy: नानी की 'हिट 3' ओटीटी पर हुई रिलीज, तेलुगु दर्शकों को झेलनी पड़ी परेशानी

 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस को पसंद आ रहा है टाइम लूप का कॉन्सेप्ट
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी टाइम लूप के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी के दिन ही कुछ ऐसा कमाल होता है कि समय अटक जाता है और फिर शुरु होती है असली कहानी।

यह भी पढ़ें: Dharmendra: धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल बहू तान्या को कहा 'डार्लिंग किड्स'; शादी की सालगिरह पर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
फिल्म की स्टार कास्ट
निर्देशक करण शर्मा की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे कई कलाकार भी हैं। 

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'अंकल किसको बोला' फराह खान ने फोटोग्राफर को दिया करारा जवाब, कुक दिलीप का वीडियो हुआ वायरल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें