फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'भूल भुलैया 3' या 'सिंघम अगेन'? मंडे टेस्ट में किसने किया टॉप? जानें चौथे दिन की कमाई

Tue, 05 Nov 2024 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली के मौके पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जैसी दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं। इसके अलावा त्योहार पर ही रिलीज हुई साउथ फिल्म 'अमरण' भी अपनी कमाई की वजह से चर्चा में है। इस फिल्म का निर्माण कमल हासन ने किया है।
विज्ञापन
सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'स्त्री 2' के बाद दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों की तरफ जाने का बहाना मिला है। श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा। इसके बाद जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जैसी और फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन दर्शक नहीं खींच पाई। दिवाली के मौके पर दर्शकों को फिल्मों की सौगात मिली और 'भूल भुलैया 3' व 'सिंघम 3' रिलीज हुईं। कल पहले सोमवार की परीक्षा में दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
रूह बाबा ने पास किया मंडे टेस्ट
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी और कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी भूल भुलैया ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। यह कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 37 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी भूल भुलैया 3 ने कल मंडे टेस्ट भी अच्छे नंबरों से पास कर लिया है। कल पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 17.50 रुपये का कारोबार किया है, इसका टोटल कलेक्शन अब 123.50 करोड़ रुपये हो चला है। जल्द ही ये 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूल लेगी।
Sikandar: हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से सलमान खान-रश्मिका मंदाना का बीटीएस वीडियो वायरल? सिकंदर के फैंस...

सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
कितना रहा सिंघम 3 का कलेक्शन?
बात करें रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 3' की तो ये भी 1 नवंबर को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इसने 43.5  करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन शनिवार को  42.5 करोड़ और फिर रविवार को तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सिंघम 3 ने कल पहले सोमवार को 17.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसी के साथ सिंघम 3 का कुल कलेक्शन 139.25  करोड़ रुपये हो गया है, यह करीब 350 करोड़ रुपये बजट में बनी है। बजट के हिसाब से देखा जाए तो यह 'भूल भुलैया 3' के मुकाबले पीछे ही है।
I Want To Talk Trailer Out: 'आई वांट टू टॉक' का इमोशनल ट्रेलर रिलीज, अभिषेक बच्चन का लाजवाब अभिनय
विज्ञापन

अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
'अमरण' का जलवा बरकरार
इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ फिल्म 'अमरण' का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। कमल हासन की बतौर निर्माता बनाई गई तमिल फिल्म 'अमरण' कमाई के मामले में कमाल कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह करीब 130 करोड़ रुपये बजट में बनी है। 31 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंड डे पर  21.4  करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 19.15 करोड़, तीसरे दिन  21 करोड़। चौथे दिन रविवार को  21.55 करोड़ कमाने के बाद कल पांचवे दिन यानी पहले सोमवार को 9.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 92.85 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस से विदा ले चुकी हैं।
Sunny Leone: अब घर घर ‘मर्दाना ताकत’ पहुंचाएंगी सनी लियोनी, चॉकलेट में कैद हुआ पुराना सुलेमानी नुस्खा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें