कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और विद्या गणेश आचार्य के कोरियोग्राफ किए गए एक बड़े डांस सीक्वेंस में नजर आएंगे। इससे पहले 2007 की भूल भुलैया में विद्या ने 'मेरे ढोलना सुन' पर शानदार डांस किया था। वहीं, दूसरी किस्त में कार्तिक ने इसी गाने पर अपने डांस से दर्शकों को खूब लुभाया था।