फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 9: भूल भुलैया 3 ने फिर पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार को इतना रहा कारोबार

Sat, 09 Nov 2024 09:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म की कमाई ने दूसरे शनिवार को एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार कर रही है। हॉरर के साथ कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि नौवें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पहले हफ्ते में ही निकाल ली लागत
भूल भुलैया 3 टिकट खिड़की पर लगातार कमाल दिखा रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपनी लागत वसूल कर डाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 150 करोड़ के आस-पास के बजट से बनाया गया है। वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सात दिनों में 158.25 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे वीकएंड में भी पकड़ बरकरार
भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। उन्हें लोगों की नब्ज पकड़ने में माहिर माना जाता है। इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा है। दूसरे सप्ताहांत में भी इस फिल्म की पकड़ बरकरार है। आठवें दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नौवें दिन इस फिल्म ने एक बार फिर से उछाल लेते हुए 13.77 करोड़ रुपये बटोर डाले हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 181.27 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ी बनेगी फिल्म
फिल्म की शानदार रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो सकती है। इस फिल्म का मुकाबला बड़े बजट में बनी सिंघम अगेन से था, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अपने कंटेंट के दम पर अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों ने दिखाई शानदार अदाकारी
भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी हैं। दोनों की अदाकारी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं, फिल्म में संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है।
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: हिट के दावों की ये रही पूरी पड़ताल, 100 करोड़ तक होगा ट्रेड का नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें