फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 8: टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी है भूल भुलैया 3, आठवें दिन की इतनी कमाई

Fri, 08 Nov 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कामयाबी मिली है। आइए इसके अब तक के कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 3 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर पर पहले हफ्ते के बाद भी कायम है। इस फिल्म में कार्तिक की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि आठवें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द वसूल लेगी अपनी लागत
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। इसकी कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फिल्म अपनी लागत को वसूल कर लेगी।
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में फिल्म ने की शानदार कमाई
भूल भुलैया 3 पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन इसने 37 करोड़ रुपये बटोरे, फिल्म ने तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.75 करोड़ और सातवें दिन नौ करोड़ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई 158.06 करोड़ रुपये रही।

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आठवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
भूल भुलैया 3 पहले हफ्ते के बाद भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 164.12  करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर लगताार अच्छे प्रदर्शन की वजह से यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे कामयाब फिल्मों में दूसरे पायदान पर आ गई है। भूल भुलैया 2 इस फिल्म से केवल आगे है। फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Vijay Deverakonda: राधिका मदान संग प्रेम में डूबे नजर आए विजय, गीत 'साहिबा' का पोस्टर दर्शकों संग किया साझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें