फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 4: रूह बाबा-मंजुलिका का तिलिस्म बरकरार, मंडे टेस्ट में फिल्म पास

Mon, 04 Nov 2024 09:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने सोमवार को भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सिंघम अगेन के मुकाबले इस फिल्म की स्थिति चौथे दिन ज्यादा मजबूत दिखी।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 उनकी सबसे कामयाब फिल्म बनने की राह पर निकल पड़ी है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों की खूब प्रशंसा मिल रही है। रूह बाबा के किरदार में वह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं कि चौथे दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सितारों ने जीते फैंस के दिल
भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इससे पहले वह फिल्म का दूसरा भाग भी बना चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, उनकी मौजूदा फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों की अदाकारी दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को मिला कॉमेडी और रहस्य का डबल डोज
फिल्म में कॉमेडी के साथ लोगों को रहस्य और रोमांच का भी फुल डोज मिल रहा है। यह वजह है कि चौथे दिन भी दर्शक बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंचे। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वीकएंड में इसने धांसू कमाई की थी।

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले वीकएंड में हुई धांसू कमाई
पहले तीन दिन में 106 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसी के साथ यह फिल्म कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई थी। इस फिल्म की स्थिति सिंघम अगेन से काफी अच्छी है। फिल्म का बजट 150 करोड़ है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन अपनी लागत को पार कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब
मंडे टेस्ट में पास हुई फिल्म
फिल्म की चौथे दिन की कमाई की बात करें तो मंडे टेस्ट में यह फिल्म अच्छे नंबरों के साथ पास हो चुकी है। सोमवार को फिल्म ने 14.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब  120.47 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा और विजय राज जैसे सितारे हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है।
Matka: शुरू हुआ वरुण तेज की फिल्म 'मटका' का हिंदी प्रमोशन, मुंबई में नजर आए फिल्म के कलाकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें