फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: घर से बेघर होने के बाद शहजादा धामी किया नायरा के साथ रिश्ते का खुलासा, विवियन को लेकर कही ये बात

Mon, 04 Nov 2024 09:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शहजादा धामी ने 'बिग बॉस 18' के घर से बाहर आने बाद उन्होंने घर के अंदर की बात बताई है। साथ ही नायरा के साथ अपनी दोस्ती और विवियन के साथ हुए झगड़े को लेकर भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 7
शहजादा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार पर शहजादा धामी को घर से बेघर होना पड़ा। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस के घर और घर वालों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान नायरा और विवियन डीसेना को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम
घर से बेघर होने के बाद बोले शहजादा
घर से बाहर आने को लेकर शहजादा धामी ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत ही निराशाजनक रहा। मेरे अलावा भी ऐसे कई लोग हैं जो घर में कुछ नहीं कर रहे हैं, उनके रहते अगर मैं बाहर आ गया हूं तो इससे ज्यादा बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। इसको लेकर उन्होंने बग्घा और एलिस का नाम लिया। शहजादा का मानना है कि वे घर में कुछ खास नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शहजादा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नायरा को लेकर ऐसा बोले शहजादा
नायरा को लेकर शहजादा धामी ने कहा कि ये बहुत अच्छी दोस्ती है, इससे ज्यादा घर के बाहर कुछ होने वाला भी नहीं है। शहजादा ने कहा कि मेरे लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती है, इसे मैं हमेशा निभाउंगा।

4 of 7
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@the__shehzadaaa
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए बोले शहजादा
शहजादा धामी ने अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर कहा कि मेरी जिंदगी वो शो नहीं रह गया कि उसे में गले में डालकर घूमता रहूं। मैं तरस खाने जैसा कुछ नहीं बोलूंगा। वो भूतकाल था, मैं फ्लो के साथ जाना चाहता हूं, जो अपने भूतकाल के साथ रहता है, उसका वर्तमान खराब हो जाता है। मैं अब जीवन में आगे बढ़ गया हूं।
विज्ञापन

5 of 7
शहजादा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवियन को लेकर बोले शहजादा
विवियन को लेकर शहजादा ने कहा, अगर कोई भी इंसान मेरे लिए कुछ बुरा कह रहा है, तो इससे मेरी इमेज नहीं बनती है। सामने वाला कोई अगर आपके साथ बदतमीजी करता है, तो उसे भी आपका व्यवहार गलत और छेड़ने वाला लगता है।
विज्ञापन

6 of 7
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम @the__shehzadaaa
वाइल्ड कार्ड बनने पर बोले शहजादा
शहजादा ने कहा कि अगर उन्हें वाइल्ड कार्ड की तरह शो में जा सके तो वे नहीं मानते कि वो गलती नहीं करते। वे अपनी भाषा को ठीक रखेंगे। कुछ गलत चीजें अगर मुंह से निकली हैं तो उसे ठीक करना चाहेंगे।शहजादा धामी ने कहा रजत जैसे हैं, मैं उसे वैसे नहीं देखना चाहूंगा। उन्हें मैं पहले जैसा ही पसंद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम
रजत और चाहत को लेकर बोले शहजादा धामी
शहजादा धामी ने कहा, 'रजत दलाल और चाहत पांडे के बीच प्यार या रोमांस जैसा नहीं ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा कैसे हो सकता है, ये गलत है यार'। इस सवाल के जवाब में शहजाद ने काफी मस्ती भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें