फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 19: कामयाबी के झंडे गाड़ रही भूल भुलैया 3, तीसरे मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन

Tue, 19 Nov 2024 09:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 19: कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी की जुगलबंदी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखा दिया है। 19वें दिन भी भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि लोग परिवार के साथ यह फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3 कर रही ताबड़तोड़ कमाई
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म पहले सात दिन में 158.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी रहा शानदार कलेक्शन
भूल भुलैया की कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते में काफी अच्छी नजर आई। आठवें दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन 15.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 16 करोड़ रुपये, 11वें दिन पांच करोड़, 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये, 13वें दिन तीन करोड़ 85 लाख और 14वें दिन चार करोड़ 15 लाख रुपये का कारोबार कर कुल 58 करोड़ रुपये बटोर डाले। 

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे हफ्ते में शानदार कमाई कर रही फिल्म
भूल भुलैया 3 का जलवा तीसरे हफ्ते में भी नजर आ रहा है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 16वें दिन इसने पांच करोड़,  17वें दिन छह करोड़ और 18वें दिन एक करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
19वें दिन इतना रहा कलेक्शन
19वें दिन भी भूल भुलैया 3 की पकड़ मजबूत दिखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को एक करोड़ 64 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 234.89 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे सप्ताहांत तक यह फिल्म 250 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।
Taha Shah Badussha: जन्मदिन पर दिखा ताहा शाह बदुशा का शायराना अंदाज, बोले- एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें