फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Day 28 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रूह बाबा का जादू बरकरार, 28वें दिन भी फिल्म को मिले दर्शक

Thu, 28 Nov 2024 11:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं, फिल्म रिलीज के 28वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल नजर आई है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बीते दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, फिल्म इस मील के पत्थर को पार करने के बाद भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म की रिलीज के सिनेमाघरों में सफल 28 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसकी लेटेस्ट कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब

कलाकारों के प्रदर्शन ने किया गदगद

'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन दर्शाता है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग और उनकी बढ़ती हुई स्टार पावर ने 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी को एक मजबूत चेहरा दिया है। साथ ही, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी अनुभवी अभिनेत्रियों ने भी अपनी अदाकारी से फ्रेंचाइजी के दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। 
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

चौथे पार्ट का मार्ग हुआ प्रशस्त

हंसी-मजाक और थ्रिल के मिश्रण ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर कर दिया है। यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसका लुत्फ लोगों ने अपने परिवार के साथ उठाया और फिल्म की रिलीज के 28 दिन पूरे हो जाने के बाद भी उठा रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' की सफलता ने फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। 

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार

'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर अपना बजट निकाल लिया, जो 150 करोड़ रुपये है। इसके बाद इसने दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 23.32 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन के स्टारडम पर लगा चार चांद

लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के 28वें दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल 251.00 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, राजपाल यादव और विजय राज जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। 'भूल भुलैया 3' ने कार्तिक आर्यन के स्टारडम पर चार चांद लगा दिए हैं। साथ ही यह अभिनेता के अब तक के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' को तीन बदलाव के बाद सेंसर बोर्ड से मिला यू/ए प्रमाणपत्र, पहले भाग से इतनी लंबी बनी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें