फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Day 1: माधुरी और विद्या ने बना दी कार्तिक की दिवाली, करियर की बेस्ट ओपनिंग लेकर किया धमाका

Sat, 02 Nov 2024 08:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 6
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बड़े पर्दे पर  दस्तक दे चुकी है। सिंघम अगेन के साथ रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी फिल्म में विद्या बालन ने 17 साल बाद वापसी की है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी हैं। आइए जानते हैं कि पहले  दिन इस फिल्म ने कैसा कारोबार किया।

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की जोड़ी का चला जादू, कार्तिक की अमावस पर दमकी दिवाली
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही फिल्म
हाल के कुछ वर्षों में हॉरर कॉमेडी का जलवा खूब देखने को मिला है। गोलमाल अगेन से लेकर स्त्री 2 तक ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है। भूल भुलैया 3 के निर्माताओं को भी फिल्म से अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन छुट्टी का फायदा मिला है। सिंघम अगेन जैसी मल्टीस्टारर फिल्म से टक्कर के बाद भी यह फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
पहले दिन हुई इतनी कमाई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने 33.27 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है।  शुक्रवार को इस फिल्म की धांसू कमाई के बाद यह कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। 

4 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 2 रही थी ब्लॉकबस्टर
इससे पहले यह तमगा भूल भुलैया 2 के नाम था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 14.11 करोड़ रुपये  से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, फिल्म ने लाइफटाइम 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के शानदार कलेक्शन की  वजह से इसे टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों ने दिखाई शानदार अदाकारी
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसी शानदार कलाकार भी मौजूद हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की टॉप पांच सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने पहले दिन ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी लागत के 20 फीसदी से भी ज्यादा की कमाई करके बंपर ओपनिंग ली है। किसी फिल्म का अपनी मूल लागत के 20 फीसदी या उससे ज्यादा की ओपनिंग लेना फिल्म कारोबार में बहुत शुभ माना जाता है। कार्तिक की टॉप पांच ओपनिंग लेने वाली फिल्मों भूल भुलैया 3 पहले पायदान पर है। वहीं, लव आज कल ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा सत्य प्रेम की कथा ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये, पति पत्नी और वो ने नौ करोड़ 10 लाख और लुका छुपी ने आठ करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें