फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: भूल भुलैया 2 से लेकर सोनू के टीटू की स्वीटी तक, कार्तिक की इन फिल्मों ने की जमकर कमाई

Tue, 05 Nov 2024 01:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। इस फिल्म की दमदार कलेक्शन के बीच आज हम आपको उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तीन दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले हफ्ते तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इस फिल्म के दमदार प्रदर्शन के बीच आज हम आपको कार्तिक आर्यन की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भूल भुलैया 3 से पहले बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 2
कोरोना महामारी के दौरान कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 के जरिए बड़ा कमाल दिखाया था। जिस समय बड़े सितारों की फिल्में नहीं चल रही थीं, उस समय उनकी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर डाली थी। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की धांसू कमाई की वजह से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
सोनू के टीटू की स्वीटी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू के टीटू की स्वीटी
कार्तिक आर्यन की सबसे कामयाब फिल्मों में सोनू के टीटू की स्वीटी का नाम भी शामिल है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में कार्तिक के साथ सनी सिंह भी नजर आए थे। साल 2018 में आई इस फिल्म ने 108.95 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सुपरहिट का दर्जा प्राप्त किया था। 

4 of 6
लुका छुपी - फोटो : यूट्यूब
लुका छुपी
फिल्म लुका छुपी का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। साल 2019 में आई यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही थी। फिल्म के गानों के साथ कार्तिक और कृति सेनन की अदाकारी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 94.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
पति पत्नी और वो - फोटो : एक्स@bhumipednekar
पति पत्नी और वो
पति पत्नी और वो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 86.89 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : इंस्टाग्राम
सत्यप्रेम की कथा
सत्यप्रेम की कथा पिछले साल यानी 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 77.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ औसत साबित हुई थी।
TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें