'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार ने दिया यह रिएक्शन
इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'भूल भुलैया' के इस सीक्वल पर अभिनेता अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अक्षय कुमार ने कार्तिक को सपोर्ट करते हुए कहा, 'मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन हां, मुझे इसकी कहानी के बारे में पता है। मैं जल्दी इसे देखूंगा'। बता दें कि 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ऐसे में फिल्म को लेकर अक्षय की प्रतिक्रिया वाकई मायने रखती है। कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की बात करें तो इसमें कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिस्रा और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिका में हैं।