फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: कौन किससे आगे, अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन में से किसने मारी बाजी? जानिए स्टार कास्ट की फीस

Thu, 05 May 2022 10:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : सोशल मीडिया
यदि आप सिनेमाप्रेमी हैं और हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अक्षय कुमार अभिनीत 'भूल भुलैया' के लगभग 14 साल बाद 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने जा रही है। 20 मई को सिनेमाघरों में आने वाली फिल्म अभी से सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म की स्टार कास्ट की फीस जानने के लिए बेताब हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में भूल भुलैया के पहले पार्ट में मुख्य भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार और सीक्वल के मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए हमारी रिपोर्ट....
विज्ञापन

2 of 9
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार - कार्तिक आर्यन: किसने मारी बाजी?
2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने तगड़ी रकम ली थी। आज से 14 साल पहले खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए 20 से 45 करोड़ रुपये तक चार्ज किया था। वहीं अब यानी 2022 में कार्तिक आर्यन इस फिल्म के सीक्वल के लिए 15 करोड़ रुपये ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी
शेरशाह जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, कियारा बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तैयार है। हालांकि, इस बार 'भूल भुलैया 2' में उनका सामना डरावनी मौंजलिका से होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये लिए हैं।

4 of 9
'भूल भूलैया 2' में तब्बू - फोटो : Instagram
तब्बू
'गोलमाल अगेन' में भूतों को देखने की क्षमता रखने वाली तब्बू एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' में भूतों के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में बेहद शातिर और प्रतिशोधी भूत को पकड़ने के लिए अभिनेत्री ने करीब 2 करोड़ रुपये की फीस ली है। 
विज्ञापन

5 of 9
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव
भूल भुलैया में राजपाल यादव ने छोटे पंडित के रूप में दर्शकों को खूब हंसाया था, और सिनेमाप्रेमियों को आने वाली फिल्म में उनकी भूमिका से बहुत उम्मीदें हैं। रिपोर्ट की माने तो अभिनेता ने इस फिल्म के लिए 1.25 करोड़ रुपये लिए थे।
विज्ञापन

6 of 9
अमर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उपाध्याय
अभिनेता अमर उपाध्याय, जो टीवी इंडस्ट्री में अपने अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, आगामी कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार के लिए 30 लाख रुपये की मांग की है। 
विज्ञापन

7 of 9
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
संजय मिश्रा
जब कॉमेडी फिल्म की बात आती है, तो संजय प्रमुख कारक होते हैं। सबसे रोमांचक बात यह है कि फिल्म में राजपाल यादव के साथ उनकी दोस्ती को देखने मिलेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार के लिए 70 लाख रुपये की शानदार फीस ली है।

8 of 9
मिलिंद गुनाजी - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद गुनाजी
मिलिंद, जो फिल्म उद्योग में अपने अद्भुत योगदान के लिए जाने जाते हैं, अब अनीज बज्मी निर्देशित फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जाहिर तौर पर फिल्म के लिए 5 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
राजेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश शर्मा
अभिनेता एक बार फिर भूल भुलैया 2 से वापसी करने जा रहे हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने फिल्म में उनके किरदार के लिए 20 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें