फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई फीस? अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 30 May 2022 05:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी और 10 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। अभिनेता ने इस पर एक मजेदार ट्वीट किया है।    
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रिपोर्ट?
दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अपनी फीस को बढ़ा दिया है। दावा किया गया है कि अभिनेता एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। लेकिन अब कार्तिक एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस वसूलने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वायरल इन खबरों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'प्रमोशन हुआ है लाइफ में, इंक्रीमेंट नहीं।' कार्तिक आर्यन के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर वायरल इस रिपोर्ट को गलत साबित कर दिया है।

विज्ञापन

4 of 4
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन के अलावा, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव ने शानदार काम किया है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल की बात भी चल रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं, जिसमें दावा है कि फिल्म के सीक्वल पर जल्द काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें