फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#25YearsOfVirasat: अनिल कपूर की फिल्म के 25 साल पूरे, दिलीप कुमार के साथ हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे कमल हासन

Mon, 30 May 2022 05:24 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विरासत,तेवर मगन पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमल हासन की विक्रम 3 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को प्रमोट करने में कमल हासन जोर शोर से जुड़े हुए है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपनी तमिल फिल्म ‘थेवर मगन’ की हिंदी रीमेक दिलीप कुमार के साथ बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बाद में इसी फिल्म की रीमेक को प्रियदर्शन ने हिंदी में ‘विरासत’ के नाम से बनाया।

विज्ञापन

2 of 5
विरासत फिल्म के 25 साल पूरे होने पर खास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

30 मई को विरासत को रिलीज हुए 25 साल हो गए। दिलीप साहब के साथ अगर यह फिल्म बनी होती तो कमल हासन की उनके साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी हो गई होती। लेकिन कमल हासन की दिलीप कुमार के साथ काम करने की जो चाहत थी वह अधूरी रह गई। उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है। आज भी वह दिलीप साहब को याद करके भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन कहते हैं, ‘जब मैं दिलीप साहब से इस फिल्म के लिए मिला तो उन्होंने काम करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि तब वह फिल्मों में काम करना बन्द कर चुके थे। मैंने काफी रिक्वेस्ट किया लेकिन फिल्मों में काम न करने का उनका अपना फैसला था।’

 

4 of 5
दिलीप कुमार, कमल हासन - फोटो : social media

कमल हासन आज भी दिलीप साहब को बहुत मिस करते हैं। वह कहते हैं, ‘दिलीप साब एक बेहतरीन इंसान और कलाकार थे। मुझे हमेशा से ही इंडस्ट्री के सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना पसंद है। आज भी मैं दिलीप साहब को बहुत मिस करता हूं। मैं उनके साथ काम करना चाहता था लेकिन उनके साथ काम करने का सपना पूरा नहीं हो पाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विरासत फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन ने ‘थेवर मगन’ का निर्माण और लेखन किया था साथ ही इसमें में शिवाजी गणेशन, रेवती, गौतमी और नासर के साथ अभिनय भी किया। इस फिल्म को भरत ने निर्देशित किया था। वहीं, प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित विरासत में अनिल और अमरीश के अलावा तब्बू, पूजा बत्रा, मिलिंद गुणाजी और गोविंद नामदेव थे। ‘विरासत’ 1997 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें