फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूल भूलैया 2' के फर्स्ट लुक में अक्षय की जगह दिखे कार्तिक आर्यन, हाथ में पकड़ी थी खोपड़ी

Mon, 19 Aug 2019 12:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhool Bhulaiyaa 2 first poster - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तमाम अटकलों और अफवाहों को विराम देते हुए मशहूर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इस फिल्म का किसी भी तरह से हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhool Bhulaiyaa 2 first poster - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
काफी दिनों से चर्चाएं रही हैं कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूल भुलैया' की इस सीक्वेल में एक खास रोल करने वाले हैं। साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' का सीक्वेल टी-सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार सिने वन स्टूडियो के मालिक मुराद खेतानी के साथ मिलकर करने जा रहे हैं। फिल्म में लीड किरदार कार्तिक आर्यन करेंगे और ये फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें:- कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म तय, अब 'भूल भुलैया' की सीक्वेल के लिए हीरोइन की तलाश शुरू
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan with team - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टी-सीरीज के साथ कार्तिक आर्यन की ये तीसरी फिल्म होगी। उनके करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का निर्माण टी-सीरीज ने ही किया था। टी-सीरीज की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भी वह काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- बालीवुड की वो 5 'हॉरर कॉमेडी' फिल्में, जिन्हें देखने वाला पहले डर गया, फिर हंसते-हंसते घर गया

4 of 5
Bhool Bhulaiyaa - फोटो : file photo
इस बारे में भूषण कुमार कहते हैं, ‘दर्शकों को 'भूल भुलैया' की सीक्वेल का अरसे से इंतजार रहा है। हम बस इसके लिए एक सही पटकथा का इंतजार कर रहे थे। मुराद खेतान ने इस फिल्म के लिए एक बहुत ही उम्दा कहानी सुझाई है।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anees Bazmee - फोटो : file photo
गौरतलब है कि साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'कबीर सिंह' भी टी-सीरीज ने सिने वन स्टूडियो के साथ ही मिलकर बनाई है। 'भूल भुलैया' की सीक्वेल का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें