फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या सिन्हा की यादें लेकर भूमि पहुंचीं लखनऊ, आज से शुरू होगा 'पति पत्नी और वो' का अगला शेड्यूल

Mon, 19 Aug 2019 12:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhumi Pednekar and Vidya Sinha - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बी आर चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक का दूसरा शेड्यूल सोमवार से लखनऊ में फिर शुरू हो रहा है। पहले शेड्यूल के बाद मुंबई लौटीं फिल्म की लीड हीरोइन भूमि पेडनेकर कल शाम मुंबई से लखनऊ रवाना हुईं। यहां मुंबई एयरपोर्ट वह काफी उत्साह में नजर आईं हालाकिं पिछले हफ्ते मूल फिल्म की हीरोइन विद्या सिन्हा के निधन की खबर से भूमि को काफी धक्का लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
Pati Patni Aur Woh - फोटो : file photo
1978 में रिलीज हुई ओरीजनल फिल्म 'पति पत्नी और वो' के निर्माण और निर्देशन से जुड़े ज्यादातर कलाकार या तकनीशियन पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं। फिल्म के निर्देशक बी आर चोपड़ा का निधन 11 साल पहले 5 नवंबर को हो गया था। फिल्म के लीड हीरो संजीव कुमार 47 साल की ही उम्र में साल 1985 में चल बसे थे। फिल्म के संगीतकार रवींद्र जैन का भी चार साल पहले निधन हो चुका है।

यह भी पढ़ें:- विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कही ये बात
विज्ञापन

3 of 5
Vidya Sinha - फोटो : file photo
फिल्म की रीमेक बना रहे फिल्ममेकर्स इस बात की तैयारी में रहे है कि इस रीमेक के पूरा होने के बाद के पहले शो में वह फिल्म की दोनों मुख्य हीरोइनों विद्या सिन्हा और रंजीता को इसके लिए जरूर बुलाते। विद्या सिन्हा का भी लंबी बीमारी के बाद बीते हफ्ते मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखीं परवीन बाबी भी दुनिया छोड़ चुकी हैं। फिल्म में पैरलल लीड करने वाली एक और हीरोइन रंजीता इन दिनों अमेरिका में रहती हैं।

यह भी पढ़ें:- विद्या सिन्हा के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

4 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विद्या सिन्हा के निधन का भूमि पेडनेकर को काफी दुख हुआ। वह कहती हैं, ‘विद्या जी एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिनके सहज, सरल और सुलझे हुए अभिनय ने पूरी एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। उन पर फिल्माए गए गाने हिंदी सिनेमा के कालजयी गीतों में शुमार होते हैं। जिस किसी ने भी विद्या जी का जरा भी साथ पाया है, वह उन्हें कभी नहीं भूल सकता।’ विद्या सिन्हा की ये यादें लेकर लखनऊ के लिए रवाना होते समय भूमि काफी संजीदा नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भूमि को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स ने घेर लिया और उनकी जिद पर भूमि ने कुछ पोज भी दिए लेकिन इस दौरान भी भूमि के चेहरे पर पहले जैसी चमक दमक नहीं दिखी। वह कहने को तो फोटो खिंचवाती रहीं पर उनके करीबी बताते हैं कि विद्या सिन्हा के निधन का भूमि पर काफी गहरा असर हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें