Bhool Bhulaiyaa 2
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
‘भूल भुलैया 2’ नंबर वन
अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही 92.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी निर्देशक अनीस बज्मी की कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन जारी रखा। रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 6.40 करोड़ रुपये रहा है। साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 98.45 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म शनिवार को सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। और, ऐसा करने वाली कार्तिक आर्यन के करियर की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।