भूल भुलैया 2 कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ड ऑफ माउथ से आया उछाल
निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म अब दर्शकों के बीच मुख प्रचार से ट्रेंडिंग हो रही है। कार्तिक आर्यन भी फिल्म का माहौल बनाए रखने के लिए पुणे, कोलकाता जैसे शहरों में घूम रहे हैं। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा अब परिवार के साथ फिल्म देखने आ रहे दर्शकों से हो रहा है। फिल्म चूंकि साफ सुथरी है और फिल्म का हॉरर बच्चों और टीनएजर्स को खासतौर से पसंद आ रहा है तो पहले फिल्म देख चुके लोग अब इसे दोबारा देखने आ रहे हैं। फिल्म की टिकट दरें भी काफी कम रखी गई हैं और इसका फायदा भी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को मिल रहा है।