फ्रांस में इस समय सिनेमा का सबसे बड़ा फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस फेस्टिवल में शामिल हुए देश-दुनिया की जाने-माने हस्तियों ने शिरकत की है। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण इस बार बतौर ज्यूरी मेंबर कान में सेवा दे रही हैं और साथ ही हर दिन रेड कार्पेट पर अपने लुक से भी खूब वाह वाही बटोर रही हैं। हाल ही में वह ब्लैक साड़ी में अपना जलवा दिखा चुकी हैं और अब एक बार फिर इसी क्रम में कान फेस्टिवल से दीपिका का रॉयल लुक सामने आया है।