'भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे दिन का कलेक्शन
रिलीज के बाद फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 55.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसके बाद सोमवार को फिल्म ने करीब 10.20 करोड़ रुपये कमाए और मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने तकरीबन 9.40 करोड़ की कमाई की थी, जिसे मिलाकर फिल्म ने तकरीबन 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भूल भुलैया 2 ने भारत में छठे दिन तकरीबन 8.50 करोड़ का कारोबार किया है और इस तरह से फिल्म की कुल कमाई तकरीबन 83.5 करोड़ हो गई है। फिलहाल अभी भी 100 करोड़ का सफर तय करने में कुछ दूरी बाकी है।