'भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद से भी ज्यादा कारोबार
रविवार का दिन हिंदी सिनेमा के लिए साल का सबसे बड़ा दिन बनकर आया। इस दिन कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा का कलेक्शन करके ये साफ संकेत दिया कि हिंदी सिनेमा के दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन फिल्में देखना चाहते हैं। वे अपने सितारों को सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं और उनकी फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया की पोस्ट्स, रील्स और दूसरे टोटकों के भ्रम में नहीं आने वाले। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ रविवार को करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी, लेकिन ये आंकड़ा फिल्म ने शाम तक ही पार कर लिया था।