कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
सत्यनारायण की कथा
‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी के साथ समीर विद्वान की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी कहानी काफी रोमांटिक होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, इस फिल्म के नाम को बदलने की तैयारी चल रही है। कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए फिल्म का नाम बदलने का एलान किया था। हालांकि, अब तक फिल्म का नया टाइटल नहीं बताया गया।