कार्तिक आर्यन-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी की वजह से दूसरे प्रोजेक्ट की तरह इस फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी। जैसे ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने वाली थी तभी कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके मतभेद के चलते उन्हें काम करना पड़ सकता है क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं? इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं। आप मेरी आने वाली फिल्मों को देख लीजिए। इस पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा।' उनसे जब फिल्म इंडस्ट्री में लॉबी को लेकर बात पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'क्या होता है कभी-कभी लोग 'बात का बतंगड़' बनाते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। किसी के पास इतना समय नहीं है। हर कोई सिर्फ काम करना चाहता है, अच्छा काम करो। इसके अलावा, बाकी सब अफवाहें हैं।'