फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन के सबसे खतरनाक स्टंट के पीछे है कपिल शर्मा का हाथ, खुलासे से सभी हैरान

Sat, 25 Mar 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का बहुचर्चित शो ‘द कपिल शर्मा’ शो अब घर-घर में अपनो कॉमेडी डोज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।  मेकर्स ने शो के हालिया एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बार अजय देवगन और तब्बू अपनी फिल्म भोला का प्रमोशन करने आ रहे हैं। शो से एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें इस एपिसोड में मिलने वाले एंटरटेनमेंट की एक झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी। साथ ही अजय अपनी निजी जिंदगी के कुछ अनुभव भी साझा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media

अजय और तब्बू अपनी फिल्म ‘भोला’ का जोरों- शोरों से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। हाल ही में, दोनों ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म ही नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ चीजों को भी साझा किया है। हालिया रिलीज प्रोमो में कपिल शर्मा अजय देवगन से कहते हैं कि वह हमेशा कई करह के स्टंट्स करते हैं। कभी बाइक तो कभी कार। यही नहीं, घोड़ों पर और जहाज पर भी चढ़कर स्टंट करते नजर आते हैं।
 

Iss weekend raat 9:30 baje, #SonyEntertainmentTelevision par #TheKapilSharmaShow mein, Ajay sir ke dumdaar comebacks karne wale hai Kappu ki bolti band, aayega bahut maza Bhola ki star cast ke sang!😍✨@KapilSharmaK9 @ajaydevgn #Tabu #Deepak Dobriyal#TKSS pic.twitter.com/mDXP07IzBj

— sonytv (@SonyTV) March 24, 2023

 

विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने आगे अजय से पूछा इस फिल्म में वह ट्रक पर चढ़कर आते नजर आ रहे हैं। ‘इतने सारे स्टंट में अब तक का आपका सबसे मुश्किल स्टंट कौन सा रहा है?' इस सवाल के जवाब में अजय बड़े मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'एक स्टंट जब मैं करता हूं ना तो मेरे जबड़े में बहुत दर्द होती है। आगे जब कपलि पूछते हैं कि कौन सा जबड़ा, तो आगे अजय जवाब देते हैं,  'जब तेरे जोक पर हंसना पड़ता है।'

Ajay Devgn Natu Natu: तो अजय देवगन की वजह से 'नाटू-नाटू' ने जीता ऑस्कर? हैरान कर देगा 'भोला' एक्टर का यह दावा

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media

अजय की यह बात सुनकर कपिल ही नहीं बल्कि वहां बैठी ऑडियंस भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती है। शो में आगे अजय और तब्बू का मनोरंजन करने के लिए सुमोना कपिल की पत्नी का किरदार निभाती हैं, वह आती हैं। उनकी पत्नी बिट्टू शर्मा का अटेंशन पाने के लिए बोलती हैं, शादी के पहले तो आप ऐसे नहीं थे। मुझे फूल देने के पैसे नहीं थे। इस आदमी के पास, लेकिन शादी के बाद इसके इंटरव्यू चल पड़े हैं। इस पर कपिल मजाकिया जवाब देते हैं, तेरे को देने के लिए पैसे नहीं थे, अपनी सहेली रीमा से पूछ।

Bheed Online Leak: 'भीड़' के मेकर्स की चिंता बढ़ी, रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक हुई भूमि-राजकुमार की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media

आपको बता दें कि अजय और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।  'भोला' फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव जैसे सितारे भी हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें