फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tabu: फिल्म 'भोला' के सेट पर घायल हुईं तब्बू, स्टंट करते हुए लगी एक्ट्रेस को चोट

Thu, 11 Aug 2022 06:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तब्बू बुधवार को फिल्म 'भोला' के सेट पर घायल हो गईं। बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म में तब्बू एक निडर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए वह चोटिल हो गईं। तब्बू की सीधी आंख के ऊपर माथे पर चोट आई है। अभिनेत्री बुधवार की सुबह फिल्म के सेट पर घायल हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में तब्बू अजय देवगन के साथ कई शानदार स्टंट करती नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन भोला का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
तब्बू - फोटो : social media
सिर में लगा कांच का टूटा टुकड़ा 
सूत्रों के मुताबिक शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घने जंगल में ट्रक चला रही थीं। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार कुछ गुंडे इस ट्रक का पीछा कर रहे थे। बता दें कि यह फिल्म की शूटिंग का हिस्सा था। मगर, पीछा कर रही बाइक में से एक बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दौरान कांच का एक टुकड़ा टूटकर तब्बू को लग गया। उस दौरान तब्बू ट्रक में सवार थीं।
विज्ञापन

3 of 4
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
बड़ा हादसा टला
सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांच का एक टुकड़ा उछलकर तब्बू की दाहिनी आंख के ठीक ऊपर लगा और अभिनेत्री को तुरंत खून बहने लगा। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। घायल होने के तुरंत बाद ही तब्बू को उपचार मिल गया। फिल्म के सेट पर मौजूद मेडिकल हेल्प के मुताबिक एक्ट्रेस को मामूली चोट आई है और जहां घाव लगा है, वहां पर टांके लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
तब्बू
तब्बू को मिली शूटिंग से छुट्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने एक्ट्रेस को आराम करने की सलाह दी है और ठीक होने की स्थिति तक छुट्टी दी है। आपको बता दें कि अभिनेत्री तब्बू 'भोला' से पहले फिल्म 'दृश्यम' में भी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें