भोजपुरी फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों बॉलीवुड स्टार्स ने भोजपुरी फिल्मों से बना ली दूरी
भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत का श्रेय नजीर हुसैन को जाता है। उन्होंने ही सबसे पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो बनाई थी। साल 1963 में बनी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। इसके बाद कई भोजपुरी फिल्में बनीं। साल 2000 के बाद से भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में बड़ा इजाफा देखने को मिला। इस दौरान सइयां हमार और ससुरा बड़ा पैसा वाला जैसी फिल्में इतनी जबरदस्त हिट रहीं कि बॉलीवुड के सितारे भी इस इंडस्ट्री की ओर आकर्षित होने लगे। बाद में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया, लेकिन यह इंडस्ट्री उन्हें रास नहीं आई।