रवि किशन
- फोटो : Instagram
पत्नी के रोज पैर छूते हैं रवि किशन
भारत में हमने आदर्शवादी पत्नियों के किस्से तो बहुत सुने हैं पर आदर्शवादी पतियों के बारे में सुनने के लिए बहुत ही कम मिलता है। इन्हीं आदर्शवादी पतियों की लिस्ट में शुमार है रवि किशन का नाम। रवि फिल्मी परदे पर किसी भी तरह की भूमिका निभाएं, लेकिन अपनी असल जिंदगी में वो एक आदर्शवादी पति हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। रवि किशन ने एक बातचीत में बताया था कि वो अपनी बेटियों की पूजा करते हैं और उनके पैर छूते हैं। इसके साथ ही खास बात ये है कि वो अपनी पत्नी प्रीति के भी पैर छूते हैं, लेकिन ऐसा वो प्रीति के सोने के बाद करते हैं। क्योंकि उनका कहना था कि अगर वो जाग रही होती हैं तो उन्हें पैर नहीं छूने देती हैं। उन्होंने बताया था कि वो हमेशा से महिलाओं के करीब रहे हैं। फिर चाहें वो उनकी मां हों, पत्नी हों, बेटियां हों या फिर उनकी सह-कलाकार हो, वो हर एक महिला को पूजते हैं।