गदर मचाने आ रहे हैं खेसारी लाल यादव
इस गाने के प्रोमो में खेसारी लाल यादव का अलग लुक देखने को मिला। प्रोमो में सबसे पहले लिखा आया, ‘अब की बार मचेगा गदर, भोजपुरी बारूद लाएंगे कहर, जल्द आ रहा है प्यास बुझाने’। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव की कुछ पिक्चर्स देखने को मिली। इस 25 सेकंड के वीडियो को अब तक 81 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट
खेसारी लाल यादव के गाने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंतजार है भैया’। दूसरे यूजर ने लिखा ‘मस्त’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस गाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि अबकी बार गदर मचेगा’। फैंस जमकर उनकी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं’। इससे पहले खेसारी लाल यादव का गाना ‘पानी-पानी’ सुपरहिट हुआ था। उन्होंने बादशाह के गाने पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन गाया था। इस गाने में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आईं थीं।