फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस सुपरस्टार के निशाने पर आए सिद्धार्थ, IPS अफसरों का नाम लेकर करारा जवाब

Sun, 04 Feb 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sidharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ दिनों पहले भोजपुरी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया जिसके बाद उन्हें एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और मनोज तिवारी ने ट्विटर पर जमकर लताड़ा था। अब एक्टर मनोज तिवारी और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के बाद भोजुपरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने भी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
khesari lal yadav
अपकमिंग फिल्‍म 'डमरू' में नजर आने वाले भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल का कहना है, 'हमारी भाषा हमारी मातृ भाषा है और कोई इसका अपमान करे, हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह भोजपुरी की अ‍हमियत नहीं समझते, जबकि देश में भोजपुरी एक महत्‍वपूर्ण भाषा है। भोजपुरी भाषा का अस्तित्‍व उनकी फिल्‍मों से ज्‍यादा है। इसलिए हम कहना चाहते हैं कि भारत विविधताओं की देश है। इसलिए हमें सभी भाषाओं का सम्‍मान करना चाहिए। उन्‍हें भी करना चाहिए। उन्‍हें किसी भाषा का अपमान करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, आज दुनिया भी इसका सम्‍मान कर रही है।' उन्‍होंने कहा कि कितने ही बड़े अधिकारी हैं जो भोजपुरी भाषा बोलते हैं। इसलिए अपनी पब्लिसिटी स्‍टंट के लिए कोई भोजपुरी को गाली दे, ये हम बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने पिछले दिनों एक रियालिटी शो के दौरान भोजपुरी भाषा का अपमान किया था। दरअसल बिग बॉस-11 में अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। जब मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें लैटरीन वाली फीलिंग आई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें