फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारियों के लिए जल्लाद बने रवि किशन, रिलीज होते ही हिट हो गया 'सनकी दरोगा' का टीजर

Fri, 15 Jun 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sanki daroga
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो। भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म 'सनकी दरोगा' का टीजर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म सनकी दरोगा का टीजर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म रवि किशन के होम प्रोडक्शन तले बनी है।
विज्ञापन

2 of 4
sanki daroga
सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म सनकी दरोगा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रित है। लीड रोल में रवि किशन हैं। वे सनकी दरोगा के रोल में हैं, जो बलात्कारी और मनचलों को सबक सिखाता है। पहली बार रवि किशन का रॉबिनहुड अवतार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
sanki daroga
इस फिल्म का एक डायलॉग चर्चा में आ गया है। सनकी दरोगा के टीजर में रवि किशन कहते हैं, "बलात्कारियों के लिए दरोगा नहीं, जल्लाद हैं हम।' फिल्म एक्शन से भी भरपूर है।
 
विज्ञापन

फिल्म का टीजर देखकर ऐसा लगता है कि इसमें दमदार डायलॉग के साथ-साथ भरपुर एक्शन भी हमें देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें