फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलीशान जिंदगी जीती है 'ससुरा बड़ा पइसेवाला' की ये एक्ट्रेस, सलमान खान भी हैं इनके फैन

Tue, 29 Aug 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
रानी चटर्जी
टीवी का सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो बिग बॉस का 11वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट भी धीरे-धीरे रिवील हो रही है। इस लिस्ट में अब एक भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 9
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी की एक बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अपनी फिल्‍मों में बोल्ड सीन देने से वो कभी नहीं हिचकतीं। रानी के साथ हर बड़ा एक्टर काम करना चाहता है। रानी से पहले मोनालिसा और संभावना सेठ शो का हिस्सा बन चुकी हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी भी शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

पढ़ें- VIDEO: गणपति दर्शन करने पहुंची थीं जया बच्चन, भीड़ में फैन की हरकत देख खो बैठीं आपा
विज्ञापन

3 of 9
रानी चटर्जी
बात करते हैं रानी की। रानी के आगे बड़े-बड़े सितारे भी पानी भरते हैं। रानी ने अपना करियर तब शुरू किया था जब वो क्लास 10 में थी। उनकी पहली फिल्म का नाम था 'ससुरा बड़ा पइसेवाला'। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था।

पढ़ें- सुनील दत्त की खोज थी ये हीरोइन, 25 की उम्र में हुई विधवा फिर 20 साल बड़े किशोर कुमार से की शादी

4 of 9
रानी चटर्जी
इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा ने धूम मचा दी थी। ये फिल्म भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। रानी 16 साल की उम्र में ही स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

5 of 9
रानी चटर्जी
धीरे-धीरे रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं। रानी एक फिल्म का 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। रानी एक महीने में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर देती हैं। अपने 11 साल के करियर में रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
रानी चटर्जी
रानी का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। रानी के फेमस सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के साथ अफेयर के चर्चे रहे हैं। रानी ने पवन सिंह से अफेयर के बाद उन पर जान से मारने की धमकी देने का केस भी दर्ज कराया था। वहीं एक  भोजपुरी एक्ट्रेस ने रानी के ड्रेस डिजाइनर पर अपनी ड्रेस का डिजाइन चुराने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन

7 of 9
रानी चटर्जी
अच्छी एक्ट्रेस के ‌साथ रानी एक बेहतरीन डांसर भी हैं। रानी को उनकी फिल्म 'नागिन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। उनकी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' भी बड़ी हिट साबित हुई थी। रानी माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन हैं। वो बचपन से ही माधुरी की तरह डांस कर उनकी नकल करती थीं। 

8 of 9
रानी चटर्जी
रानी भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। बॉलीवुड स्टार भी उन्हें अच्छे से पहचानते हैं। एक इंटरव्यू में रानी ने बताया था कि जब सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में वो सलमान से मिली थीं तो सलमान ने कहा था, 'इनको तो मैं जानता हूं, इनके पोस्टर देखे हैं मैंने।'
विज्ञापन

9 of 9
रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन की बोल्डनेस के बारे में बताते हुए रानी ने कहा था, 'मैं सिर्फ ट्रेडिशनल लहंगा और साड़ी पहनती हूं। मैं कभी अपनी फिल्मों में बिकिनी नहीं पहनूंगी। फिल्ममेकर मेरे बारे में जानते हैं इसलिए वो कभी भी मुझसे स्क्रीन पर स्मूच करने को नहीं कहते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें