भोजपुरी अभिनेता और गायक सुपरस्टार पवन सिंह को सभी लोग जानते हैं, वह सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी अपने गानों की वजह से अलग पहचान रखते हैं। पवन सिंह अक्सर अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं और आज (8 मार्च) भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम की पुण्यतिथि है, जिसके चलते उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नीलम को श्रद्धांजलि अर्पित की है।