फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस ने निरहुआ से कह दिया I LOVE U और पूछ बैठीं 'शर्मा गए क्या'

Fri, 20 Apr 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amrapali dubey bhojpuri actress
भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। आम्रपाली के गाने 'राती दिया बुता के पिया...' को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जो कि भोजपुरी गानों के लिए अपने आप में बड़ी बात है।
विज्ञापन

2 of 5
amrapali dubey bhojpuri actress
इस साल आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की सात फिल्में एक साथ आने वाली हैं। खास बात यह है कि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए एक गाना भी गाया था जो काफी वायरल भी हुआ। दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
amrapali dubey bhojpuri actress
जब रिपोर्टर ने आम्रपाली से दिनेशलाल के लिए कुछ गाने को कहा तो उन्होंने- 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात, कहनी थी  तुमसे जो दिल की बात सुनाया', जब बारी निरहुआ की आई तो उन्होंने भोजपुरी गाना-'एे ब्यूटी' गाकर अपने प्यार का इजहार किया। दोनों के प्यार के इजहार का ये वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

4 of 5
amrapali dubey bhojpuri actress
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की जान आम्रपाली दुबे ने एक साथ 8 फिल्में साइन की हैं जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में भी हैं। खबरों की मानें तो उनकी ये फिल्में साल 2018 और 2019 के बीच रिलीज होंगी। आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे के साथ, 'वीर योद्धा महाबली', 'निरहुआ चलल अमेरिका, निरहुआ चलल ससुराल 3, बॉर्डर, पटना जंक्शन और तुझको रखे राम तुझको अल्लाह रखे फिल्म आएगी। बता दें, निरहुआ जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आने वालें हैं। इस फिल्म का नाम 'निरहुआ चलल लंदन' है। फिल्म में निरहुआ के साथ भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें