आम्रपाली दुबे-निरहुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
पंडित जी से कराया इंतजार?
वीडियो में दूल्हा बने बैठे निरहुआ कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, आम्रपाली बेहद खुश दिख रही हैं। वह, शर्माती हुई नजर नहीं आ रही हैं, बल्कि निरहुआ से हंसी-तफरी करती दिख रही हैं। जिस वक्त निरहुआ कागजों पर साइन कर रहे हैं, उस वक्त कोई कहता नजर आ रहा है, 'शादी के वक्त भी काम...।' इस पर निरहुआ से आम्रपाली कहती नजर आ रही हैं, 'सांसद जी, आपका काम तो हो रहा है, पंडित जी का काम कैसे होगा?' इसके बाद सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं।